रविवार 10 मई 2026 - 23:22
इजरायली सेनाओं की बर्बरता: सुमूद फ्लोटिला के यात्रियों को प्रताड़ित किया गया, सामान गायब

 "सुमूद" फ्लोटिला के एक यात्री ने इज़राइली सेनाओं द्वारा जहाज़ को रोकने और यात्रियों के साथ बर्बरता का पर्दाफ़ाश किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, "सुमूद" फ्लोटिला के एक यात्री ने इज़राइली सेनाओं द्वारा जहाज़ को रोकने और यात्रियों के साथ बर्बरता का पर्दाफ़ाश किया है।

तुर्की समाचार एजेंसी "अनादोलू" के हवाले से, इस यात्री ने बताया कि उनका जहाज़ रास्ते में ही इज़राइली बलों द्वारा रोक लिया गया। सभी यात्रियों को जबरदस्ती दूसरे जहाज़ में स्थानांतरित किया गया, जिसे पहले से ही हिरासत के लिए तैयार रखा गया था।

उन्होंने बताया कि हिरासत की अत्यंत कठोर परिस्थितियाँ थीं। लगभग 60 लोगों को तीन छोटे कंटेनरों में ठूँस दिया गया, जहाँ प्रत्येक कंटेनर में मुश्किल से 20 लोग बैठ सकते थे।

यात्री का कहना था कि उनके साथी "सैफ़" की गिरफ्तारी के बाद कोई सूचना नहीं मिल सकी। यात्रियों ने उसकी जानकारी मिलने तक दोबारा स्थानांतरित होने से इनकार कर दिया, जिस पर उनके साथ और भी बुरा व्यवहार किया गया। दुखद बात यह है कि काफिले में मौजूद महिला डॉक्टरों को भी पीटा गया।

इस यात्री ने इज़राइली सैनिकों के बारे में कहा: "वे शारीरिक रूप से बहुत बड़े थे, लेकिन बहुत कायर थे।"

कुछ दिनों बाद यात्रियों को यूनान के एक द्वीप पर छोड़ दिया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया गया।

इस यात्री ने यह भी खुलासा किया कि उसके पास से हज़ार यूरो गायब हो गए। जब इज़राइलियों ने दावा किया कि वह रकम यूनानी अधिकारियों को दे दी गई, तो यूनानी अधिकारियों ने इसका खंडन कर दिया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha